शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सेना प्रमुख के बयान से बिगड़े कश्मीर के हालात, श्रीनगर में नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन

· · 1 मिनट

सेना प्रमुख के बयान से बिगड़े कश्मीर के हालात, श्रीनगर में नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन

आरपी तिवारी

श्रीनगर। सेना प्रमुख बिपिन रावत के कश्मीर में आतंकवाद संबंधी बयान के बाद कश्मीर घाटी में हालात बिगड़ गए हैं। शुक्रवार को जुमे की नजाम के बाद घाटी के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए, जिसमें दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद में नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में युवक इकट्ठा हो गए। इस दौरान उन्होंने सेना प्रमुख के बयान को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और देश विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों द्वारा पाकिस्तान और लश्कर के झंडे भी लहराए गए। कुछ ही देर में युवाओं की भीड़ आगे बढ़ने लगी, जिस पर वहां तैनात सुरक्षाबलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर युवकों ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जवानों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों में काफी देर तक झड़प जारी रही। हिंसक प्रदर्शन के चलते श्रीनगलर के नौहट्टा, खानयार, गोजवारा आदि इलाकों में देर शाम तक तनाव की स्थिति बनी रही। वहीं दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके और पुलवामा के मुरन इलाके में भी सुरक्षाबलों और जवानों में झड़प हुई। हालात को देखते हुए कश्मीर घाटी के सभी इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख