शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बिजनौर में रेलवे पुल का पिलर गिरा, कोटद्वार रुट पर ट्रेनें ठप

· · 1 मिनट

बिजनौर में रेलवे पुल का पिलर गिरा, कोटद्वार रुट पर ट्रेनें ठप

बिजनौर। बिजनौर की खुसरो नदी में बने रेलवे पुल का एक पिलर आज अचानक गिर जाने से हड़कंप मच गया। पिलर गिरने से बिजनौर जिले के नजीबाबाद-कोटद्वार रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया।

बिजनौर में खुसरो नदी के आसपास रहने वाले इलाकों के लोग उस वक्त आवाक रह गए जब नदी में बना रेलवे पुल का एक पिलर अचानक गिर गया। गनीमत रही उस वक्त ट्रैक से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी। पिलर के गिरने की सूचना मिलते रेलवे अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए।

नजीबाबाद-कोटद्वार रेलमार्ग इलाके का प्रमुख रेल खंड है। इससे दिल्ली को जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस, कोटद्वार-मसूरी और कोटद्वार-मसूरी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें गुजरती है। इन सभी ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया है। आशंका जताई जा रही है ट्रेने कई दिनों तक बंद रहेंगी। मुरादाबाद के डीआरएम प्रमोद कुमार ने कहा, “मामले की जांच की जा रही है। आवागमन रोक दिया गया है।“

स्थानीय लोगों का कहना है पिलर गिरने की वजह अवैध खनन है। स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार ने बताया, नदी में बहुत गहराई तक खनन किया जा रहा है, जिसके चलते पुल के आसपास की मिट्टी कमजोर हो गई है। इसमें कई नेता तक शामिल है। खनन से पुल कमजोर हुआ और बरसात के चलते ज्यादा पानी आऩे से गिर गया।” नाम न छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि इसमें कई स्थानीय नेताओं जनप्रतिनिधियों के ठेके चलते हैं इसीलिए पुलिस और रेलवे के अधिकारी भी कुछ नहीं बोलते हैं।

रिपोर्टर – राजवीर चौधरी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख