शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बिजली चोरी रोकेगा ‘ऑपरेशन तारा’

· · 2 मिनट

बिजली चोरी रोकेगा 'ऑपरेशन तारा'

गोंडा। बिजली चोरी से निपटने के लिए विद्युत विभाग ने कमर कस ली है। पावर कॉर्पोरेशन ऑपरेशन तारा नाम से अभियान की शुरुआत करने जा रहा है।

शहर व गाँवों में बिजली के एटीएंडसी (एग्रीगेट टेक्निकल एंड कामर्शियल लॉस) को 15 फीसदी से नीचे लाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन तीन अलग-अलग चरणों में ऑपरेशन तारा (टर्न एराउंड रिडक्शन ऑफ एटीएंडसी) अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। पहले चरण में इस अभियान की शुरुआत चार जिलों के कुछ शहरी मोहल्लों में हो चुकी है, जबकि छोटे-बड़े टाउन एरिया के साथ ही गाँवों में इस अभियान की शुरुआत होनी बाकी है। विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी बताते है, ”प्रमुख सचिव ऊर्जा के निर्देशन में सभी जिलों के एक्सईएन को इस अभियान की शुरुआत अपने-अपने जि़लों में करने के लिए कहा गया है।”

बिजली के दो प्रकार से होने वाले लाइन लॉस को कम किए जाने और राजस्व बढ़ाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन का पूरा ध्यान इन दिनों एटीएंडसी लॉस को 15 फीसदी से नीचे लाने पर टिका हुआ है। ऑपरेशन तारा के तहत शहर ही नहीं, बल्कि छोटे-बड़े टाउन एरिया, बहुसंख्य आबादी वाले गाँवों में 100 फीसदी मीटर लगाने, सभी बिजली कनेक्शनों की ऑनलाइन फीडिंग और बिलिंग करने का काम किया जाना है। इससे कोई भी बिजली कनेक्शन अवैध न रह पाएगा और जितनी बिजली का लोग उपयोग करें उतने का ही बिल चुकाएं।

हर्ष मुंशी आगे बताते है, ”इस अभियान के पहले चरण में गोंडा के आवास विकास, बहराइच के अस्पताल चौराहा, बलरामपुर और श्रावस्ती के पूरे शहर को चिन्हित कर वहां मिशन तारा-1 के तहत अभियान चलाया जा रहा है। दूसरे चरण में चारों जिलों से 20 हजार से ऊपर की आबादी वाले टाउन एरिया का चयन अभियान चलाने के लिए किया गया है। वहीं तीसरे चरण में बहुसंख्य आबादी वाले गाँवों की सूची विभागीय अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार कर रहे हैं। मिशन तारा वन में जिन शहरी मोहल्लों का चयन किया गया है, वहां अभियान चल रहा है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख