शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बीएमडब्लू गाड़ी से महंगा है ये घोड़ा

· · 1 मिनट

बीएमडब्लू गाड़ी से महंगा है ये घोड़ा

बाराबंकी। देवां मेला में दो घोड़े चर्चा का विषय बने हुए हैं, क्योंकि इनमें रेन्बो की कीमत बीएमडब्लयू कार से ज्यादा है।

मशहूर पशु बाज़ार में घोड़े की अलग-अलग नस्लें देखने को मिली। जिसमें रेन्बो (पांच वर्ष) और रॉबर्ट (आठ वर्ष) नाम के घोड़ों ने अपनी खास पहचान बनाई, जो ङ्क्षसधी नस्ल के हैं। मेले में जिनकी कीमत इस समय 50 लाख रुपये तक आंकी गई है। लेकिन घोड़ों के मालिक ने इनको बेचने से साफ मना कर दिया।

फैजाबाद जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर रोनहई गाँव के रहने वाले सरफराज़ अहमद (45 वर्ष) बताते हैं, ”हम लोग घोड़ा पालने के शौकीन हैं, हमारे दादा-परदादा यहां पर आते थे इसलिए हम लोग हर साल अपने घोड़ों को लेकर देवा मेले में आते हैं। जिससे मेले में घोड़ों की पहचान बनी रहे। सरफराज़ आगे बताते हैं, ”रेन्बो और रॉबर्ट (घोड़ों के नाम) को दूध और चोकर काफी पसंद है और इनके रखरखाव के लिए महीने का खर्च 40 से 50 हज़ार है। दोनों घोड़े काफी नखरीले हैं।

रेन्बो और रॉबर्ट के घुड़सवार शरीफ (45 वर्ष) प्रतापगढ़ के चमकपुर गाँव के रहने वाले हैं। जो 11 वर्ष की उम्र से ही घुड़सवारी कर रहे हैं। रॉबर्ट और रेन्बो को इन्होंने ही ट्रेङ्क्षनग दी है। जिसकी वजह से ये रफ्तार में काफी तेज़ हैं, जिसकी वजह से इन घोड़ों ने काफी जिलों में हुई प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की है।

क्या है खासियत

  • अच्छी रफ्तार है।
  • देखने में काफी आकर्षक हैं।
  • खाने में दूध चोकर के शौकीन हैं।
  • जि़लास्तर पर होने वाली कई प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख