शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, जानिए निशांत कुमार समेत किन मंत्रियों ने ली शपथ, मंच पर PM मोदी-नीतीश मौजूद

पटना के गांधी मैदान में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 32 मंत्रियों ने पदभार ग्रहण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

· · 2 मिनट

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, जानिए निशांत कुमार समेत किन मंत्रियों ने ली शपथ, मंच पर PM मोदी-नीतीश मौजूद
बिहार में नई कैबिनेट का गठन, PM मोदी और नीतीश कुमार के सामने 32 नेताओं ने ली शपथ

NDA government Bihar: गांधी मैदान में गुरुवार को NDA सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार में 32 मंत्री शपथ ले रहे हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

पुराने और नए चेहरों का संतुलन

नई कैबिनेट में अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। बीजेपी कोटे से विजय कुमार सिन्हा, नीतीश मिश्रा और निशांत कुमार जैसे नाम चर्चा में हैं। वहीं जेडीयू की तरफ से श्रवण कुमार, लेसी सिंह और श्वेता गुप्ता को मौका मिला है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट तैयार की गई है, ताकि आगामी चुनावों से पहले संगठन को और मजबूत किया जा सके।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की रही चर्चा

नीतिश कुमार के बेटे निशांत
नीतिश कुमार के बेटे निशांत

इस मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार के नाम को लेकर रही। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदीऔर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कैबिनेट सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया। वहीं जनता दल यूनाइटेड की ओर से रत्नेश सदा, श्रवण कुमार और लेसी सिंह जैसे अनुभवी नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह देकर पार्टी ने पुराने और भरोसेमंद चेहरों पर विश्वास जताया है।

यह भी पढ़ें: Bihar New Cabinet 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप-मुख्यमंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन, जानें किसके पास कौन सा विभाग?

मंत्रिमंडल में शामिल नामों की सूची

क्रमांकनाम
1श्रवण कुमार
2विजय कुमार सिन्हा
3डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल
4निशांत
5लेसी सिंह
6राम कृपाल यादव
7नीतीश मिश्रा
8दामोदर रावत
9संजय सिंह ‘टाइगर’
10अशोक चौधरी
11भगवान सिंह कुशवाहा
12अरुण शंकर प्रसाद
13मदन सहनी
14संतोष कुमार सुमन
15रमा निवाद
16रत्नेश सादा
17कुमार शैलेन्द्र
18शीला कुमारी
19केदार प्रसाद गुप्ता
20लखेंद्र कुमार रोशन
21सुनील कुमार
22श्रेयसी सिंह
23जमा खान
24नन्दकिशोर राम
25शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख