शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Bihar Board 10th Result: आज आएगा बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, इस वेबसाइट पर आएंगे नतीजे

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 को आज दोपहर बाद जारी किया जाएगा। देखिए कहां पर कैसे देख सकते हैं रिजल्ट

· · 1 मिनट

Bihar Board 10th Result: आज आएगा बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, इस वेबसाइट पर आएंगे नतीजे

बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट आज आएंगे, बिहार बोर्ड की वेबसाइट्स पर परिणाम जारी किए जाएंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने रविवार को ट्वीट करके रिजल्ट आने की तारीख और समय की जानकारी दी है। बिहार बोर्ड की वेबसाइट के साथ ही इंटरनेट के बिना भी रिजल्ट पता कर सकते हैं।

https://t.co/PCsQVdwQ0O

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी 3:30 बजे रिजल्‍ट जारी करेंगे। मैट्रिक की परीक्षा में इस साल 16 लाख 84 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 17 से 24 फरवरी के बीच मैट्रिक की परीक्षा आयोजित हुई थी। पिछले तीन वर्षों से बिहार बोर्ड की ओर से अप्रैल के प्रथम सप्ताह में मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में पिछले साल यानि 2019-20 में करीब 15 लाख बच्‍चे शामिल हुए थे। इनमें से करीब 4 लाख बच्‍चे प्रथम श्रेणी से पास हुए थे। इसी तरह सवा पांच लाख सेकेंड डिवीजन और पौने तीन लाख बच्‍चे तृतीय श्रेणी से मैट्रिक परीक्षा में पास हुए थे। कुल 12 लाख बच्‍चे परीक्षा पास करने में सफल रहे थे। करीब 80 फीसद बच्‍चे पास होने में कामयाब रहे थे।

यहां पर देख सकते हैं रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर Bihar Board मैट्रिक का रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही दूसरी वेबसाइट results.gov.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख