गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बिहार में रैली के लिए किसानों ने मोदी को नहीं दी ज़मीन

· · 1 मिनट

बिहार में रैली के लिए किसानों ने मोदी को नहीं दी ज़मीन

बिहार। बिहारके किसानों ने अपनी हरी फसल काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रैली के लिए ज़मीन देने से मना कर दिया है। किसानों के विरोध के चलते प्रशासन ने रैली स्थल को बदलने का फैसला किया है। हालांकि ज़िला प्रशासन ने हरी फसल काटने के बदले किसानों को मुआवज़ा देने की बात कही थी। किसानों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के समय भी पीएम की सभा के लिए फसल का मुआवजा देने की बात कहकर जिला प्रशासन ने फसल को कटवा दिया था लेकिन आज तक उसका मुआवजा नहीं मिला। सुल्तानपुर गाँव के किसानों ने करीब 60 एकड़ में लगी कच्ची फसल को काटने से इंकार कर दिया था।

जिला प्रशासन के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी अब सुल्तानपुर के बजाय छौकिया में जनता को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 12 मार्च को बिहार आने वाले हैं। इस दौरान वह पटना उच्च न्यायालय के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में हिस्सा लेने के बाद वैशाली जिले के हाजीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। किसानों के विरोध के बाद जिलाधिकारी रचना पाटील और एसपी वैशाली राकेश कुमार दूसरे विकल्पों की तलाश में लग गए हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख