शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

UP News: गन्ना किसानों के लिए बड़ी पहल, अब फसल का होगा GPS सर्वे, 1 मई से 30 जून तक चलेगा यह जीपीएस सर्वेक्षण

उत्तर प्रदेश में 1 मई से 30 जून 2026 तक गन्ना किसानों की फसल का GPS सर्वे कराया जाएगा, जिससे सही आंकड़े और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। सर्वे के दौरान नए किसानों का पंजीकरण भी होगा और किसानों को SMS के जरिए पूरी जानकारी दी जाएगी।

· · 2 मिनट

UP News: गन्ना किसानों के लिए बड़ी पहल, अब फसल का होगा GPS सर्वे, 1 मई से 30 जून तक चलेगा यह जीपीएस सर्वेक्षण

UP Sugarcane Survey: उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग ने गन्ने की फसल का GPS आधारित सर्वेक्षण शुरू करने की तैयारी कर ली है। यह सर्वे 1 मई 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगा। इसका उद्देश्य गन्ना क्षेत्रफल, फसल की स्थिति और उत्पादन का सही आंकड़ा तैयार करना है, ताकि किसानों को समय पर सुविधाएं और भुगतान मिल सके। सर्वे से पहले पंजीकृत किसानों को मोबाइल पर SMS भेजकर जानकारी दी जाएगी।

खेत पर पहुंचेगी टीम, किसान की मौजूदगी जरूरी

गन्ना फसल का होगा GPS सर्वे
गन्ना फसल का होगा GPS सर्वे

विभाग के अनुसार सर्वेक्षण टीम में एक राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक और एक चीनी मिल कर्मचारी शामिल होंगे। दोनों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्वे के दौरान किसान की मौजूदगी जरूरी होगी। टीम खेत पर पहुंचकर GPS तकनीक से खेत का क्षेत्रफल, गन्ने की किस्म और अन्य जरूरी जानकारी सीधे विभाग के सर्वर पर अपलोड करेगी। सर्वे पूरा होने के बाद किसानों को उनके खेत की पूरी जानकारी SMS के जरिए भेजी जाएगी। इससे रिकॉर्ड पारदर्शी होगा और गलत आंकड़ों की समस्या कम होगी।

नए किसानों का पंजीकरण भी होगा, 30 सितंबर तक मौका

SMS के जरिए पूरी जानकारी दी जाएगी
SMS के जरिए पूरी जानकारी दी जाएगी

गन्ना विभाग ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान नए किसानों का पंजीकरण भी किया जाएगा। जो किसान 30 सितंबर 2026 तक पंजीकरण करा लेंगे, वही आगामी पेराई सत्र 2026-27 में गन्ना आपूर्ति का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा उपज बढ़ाने से जुड़े आवेदन भी 30 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क अनुसूचित जाति एवं जनजाति किसानों के लिए 10 रुपये, लघु किसानों के लिए 100 रुपये और अन्य किसानों के लिए 200 रुपये तय किया गया है। सरकार की यह पहल गन्ना किसानों को तकनीक से जोड़ने और व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख