शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लखनऊ एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठे भूपेश बघेल, कहा- “मैं लखीमपुर नहीं जा रहा फिर भी मुझे क्यों रोका जा रहा”

· · 1 मिनट

लखनऊ एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठे भूपेश बघेल, कहा- "मैं लखीमपुर नहीं जा रहा फिर भी मुझे क्यों रोका जा रहा"

लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद विपक्षी पार्टी के कई नेताओं ने लखीमपुर जाने का प्रयास किया, लेकिन कई लोगों को वहां जाने से रोकने के लिए हिरासत में लिया गया था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व कॉन्ग्रेस नेता भूपेश बघेल भी भूपेश बघेल भी लखीमपुर जाने की तैयारी में थे, लेकिन उनको भी अनुमति नहीं मिली। यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने लखनऊ एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल को एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं देने को कहा।

https://t.co/xoZpzNswwC

आज जब भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें वहीं पर रोक दिया है, जिसके विरोध में वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 4 अक्टूबर को भी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस पार्टी के नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, बहुजन समाज पार्टी के सतीश चंद्र मिश्र के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें से कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया था।

3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसानों और तीन भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। किसानों की मौत के बाद हजारों की संख्या पर वहीं धरने पर बैठ गए थे। 4 अक्टूबर को सभी मृतकों के परिवार को 45-45 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने पर समझौता हुआ था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख