गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

विधानसभा में महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा लगाने के लिए भाकियू ने किया प्रदर्शन

किसाना नेता महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा हटाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन में प्रदेश के सभी मुख्यालयों में प्रदर्शन किया।

· · 1 मिनट

विधानसभा में महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा लगाने के लिए भाकियू ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। इलाहाबाद के झबुवा में किसाना नेता महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा हटाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन में प्रदेश के सभी मुख्यालयों में प्रदर्शन किया। लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने विधानसभा में बाबा टिकैत की प्रतिमा लगाने की मांग की है। भारी संख्या में पहुंचे किसानों को देख पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने किसी तरह से प्रदर्शनकारियों को समझा बुझा कर शांत किया।

मंदसौर गोली कांड में पुलिस को क्लीनचिट, 5 किसानों की मौके पर हुई थी मौत, पढ़िए क्या था पूरा मामला

RDESController-1768
RDESController-1768


भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा ने बताया, ” इलाहाबाद के झबुआ में बाबा टिकैत की प्रतिमा लगी हुई थी। बुधवार को इलाहाबाद विकास प्राधिकरण ने इस प्रतिमा को हटा दिया। इसी के विरोध में आज पूरे प्रदेाश में भाकियू के सदस्यों ने पूरे प्रदेश के मुख्यालायों में प्रदर्शन किया।” किसानों ने लखनऊ में किसान मंडल अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा और जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह के नेतृत्व में विधानसभा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था विधानसभा में भी बाबा टिकैत की एक प्रतिमा होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने एसीएम को इस संदर्भ में ज्ञापन भी सौंपा।

यकीन मानिए ये वीडियो देखकर आपके मन में किसानों के लिए इज्जत बढ़ जाएगी …

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख