शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भारतीय जूनियर हॉकी टीम इंग्लैंड से 2-1 से हारी

· · 1 मिनट

भारतीय जूनियर हॉकी टीम इंग्लैंड से 2-1 से हारी

इंग्लैंड (भाषा)। भारत की जूनियर हॉकी पुरुष टीम को यहां एक कड़े मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने शुरु में दबदबा बनाया लेकिन उसने गोल करने के कुछ मौके भी गंवाए।

अजय यादव ने खेल के 24वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। इंग्लैंड ने हालांकि जल्द ही वापसी कर ली। उसकी तरफ से विल कालनन ने 26वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर बराबरी का गोल दागा। एड होरलर ने 30वें मिनट में अपनी टीम की तरफ से दूसरा गोल किया। इंग्लैंड मध्यांतर तक 2-1 से आगे था। भारत ने दूसरे हाफ में कुछ अच्छे प्रयास किए लेकिन इंग्लैंड का रक्षण काफी मजबूत था। भारतीय टीम को कुछ मौके मिले लेकिन वह उनका फायदा उठाने में नाकाम रही।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख