गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भारत की विकास दर 2016-17 में 7.5% रहने की उम्मीद: मूडीज़

· · 1 मिनट

भारत की विकास दर 2016-17 में 7.5% रहने की उम्मीद: मूडीज़

नई दिल्ली (भाषा)। रेटिंग एजेंसी मूडीज़ के मुताबिक़ भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर मौजूदा और अगले वित्तीय साल में 7.5% रहने की उम्मीद है।

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कहा कि ये वृद्धि मुख्य तौर पर बढ़ती खपत की वजह से होगी। एजेंसी ने कहा है कि गतिविधि बरकरार रखने के लिए निजी निवेश में लगातार सुधार की जरूरत होगी।

मूडीज ने कहा कि 2015-16 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रही और निजी निवेश कमजोर रहा। मूडीज ने वैश्विक परिदृश्य 2016-17 रिपोर्ट में कहा, ‘भारत को जिंसों के शुद्ध आयातक के तौर पर कीमत में गिरावट से फायदा हुआ और वृद्धि बढ़ती खपत से प्रेरित होगी। हालांकि वृद्धि बरकरार रखने के लिए घरेलू निजी निवेश में सतत सुधार की जरूरत होगी।’ रिपोर्ट में कहा गया कि 2016-17 में वृद्धि थोड़ी बढ़कर 7.5 प्रतिशत होगी जो 2015 में 7.3 प्रतिशत थी।

मूडीज़ ने कहा कि वस्तु व्यापार में अपेक्षाकृत हल्की भागीदारी और शुद्ध जिंस आयातक देश होने के कारण भारत की अर्थव्यवस्था बाहरी आर्थिक गड़बड़ियों से महफूज़ है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख