गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भाला फेंक में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाले नीरज चोपड़ा को राज्यसभा ने दी बधाई

· · 1 मिनट

भाला फेंक में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाले नीरज चोपड़ा को राज्यसभा ने दी बधाई

नई दिल्ली (भाषा)। राज्यसभा में मंगलवार को नीरज चोपड़ा को बधाई दी गई जिन्होंने हाल में अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता में विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री विजय गोयल ने सदन में कहा कि रियो ओलंपिक के लिए जाने वाले 119 खिलाड़ियों के साथ ही नीरज चोपड़ा को भी बधाई दी जानी चाहिए जिन्होंने अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस पर सदस्यों ने मेजें थपथपाकर नीरज को बधाई दी।

हरियाणा के पानीपत जिले से ताल्लुक रखने वाले 18 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने हाल में पोलैंड में आयोजित IAAF वर्ल्ड अंडर 20 चैंपियनशिप में भाला फेंक में नया विश्व कीर्तिमान बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया था। भाला फेंक में पुराना विश्व रिकॉर्ड 84.69 मीटर का था। नीरज ने 86.48 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख