शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

घाघरा नदी पर बने संजय सेतु का पिलर धंसा , मरम्मत का काम जारी

· · 2 मिनट

घाघरा नदी पर बने संजय सेतु का पिलर धंसा , मरम्मत का काम जारी

बाराबंकी। बाराबंकी और बहराइच जिले के बीच घाघरा नदी पर बने संजय सेतु का पिलर करीब चार इंच नीचे धंस गया। पिलर धंसने से पुल के ऊपर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने पुल की मरम्मत का काम तेजी से शुरू करा दिया है।

मंगलवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी को बहराइच से लिंक करने वाले संजय सेतु का पिलर नंबर पांच धंसने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुल के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी के बाद प्रशासन पिलर की मरम्मत करवाने में जुट गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में लाल केले की दस्तक, बाराबंकी के किसान ने की खेती की शुरुआत

प्रशासन को पिलर धंसने की जानकारी मिलते ही तुरंत इस पुल से भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।जानकारी मिलते ही एसडीएम रामनगर भी मौके पर पहुंचे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस को तैनात करवाया। बाराबंकी से बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और नेपाल की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को भी रोक दिया गया है।

लगभग एक साल पहले भी इस पुल का पिलर धंस गया था, जिसके बाद इसकी मरम्मत कराई गई थी। ऐसे में बड़ा सवाल ये हैं कि बार-बार इस तरह से पुल के धंसने से प्रशासन कोई सीख क्यों नहीं ले रहा है या फिर जिम्मेदार हुक्मरान किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं।

यह भी पढ़ें- शकरकंद की खेती से मुनाफा कमा रहे बाराबंकी के किसान

इसके साथ ही पुल के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाराबंकी और बहराइच दोनों जिले की पुलिस भी मौके पर तैनात की गई है। घाघरा नदी पर बना संजय सेतु का पिलर धंसने की वजह से जरवल रोड तिराहे से लखनऊ की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को वहीं रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी के केंद्रों पर नहीं हो रही धान खरीद, किसान परेशान

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख