सोमवार, 30 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भारत में जापान के सहयोग से पहली बुलेट ट्रेन शुरू करने की पहल पर चीन खुश

· · 1 मिनट

भारत में जापान के सहयोग से पहली बुलेट ट्रेन शुरू करने की पहल पर चीन खुश

बीजिंग (आईएएनएस)। भारत में जापान के सहयोग से पहली बुलेट ट्रेन शुरू करने की पहल पर चीन ने बुधवार को कहा कि वह इस विकास से खुश है और वह खुद नई दिल्ली के साथ रेलवे सहित ऐसे बुनियादी ढांचों के निर्माण में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, “चीन क्षेत्रीय देशों के बीच रेलवे सहित अन्य बुनियादी ढांचों के निर्माण में उच्चस्तरीय सहयोग से खुश है।”

उन्होंने कहा, “हम क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत और अन्य क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग को तैयार हैं। रेलवे में सहयोग पर मैं आपको बता सकता हूं कि यह चीन और भारत के बीच राजनीतिक सहयोग का हिस्सा है।”

गेंग ने कहा, “इस संबंध में हम महत्वपूर्ण आम सहमति पर पहुंच गए हैं। मेरी जानकारी के मुताबिक, दोनों देशों के सक्षम अधिकारियों ने मौजूदा परियोजनाओं में रेल की गति बढ़ाने व प्रचार-प्रसार में मदद के मुद्दे पर चर्चा की है।”

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

चीन के विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा के बीच आई है। आबे बुधवार से दो दिन के लिए भारत यात्रा पर हैं, इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन वार्ता करेंगे। साथ ही दोनों 1.08 लाख करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख