शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बच्चों को समय से नहीं लग रहे बीसीजी के टीके

· · 1 मिनट

बच्चों को समय से नहीं लग रहे बीसीजी के टीके

लखनऊ। टीबी जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए नवजातों को जन्म के 24 घंटों के भीतर लगने वाला बीसीजी का टीका सरकारी अस्पतालों में समय पर नहीं लगाया जा रहा।

कैसरबाग स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र रेडक्रास में भर्ती खदरा निवासी प्रसूता रेहाना ने बताया कि उसे चार दिन पहले सामान्य प्रसव से बच्चा हुआ है। अभी तक बीसीजी का टीका नहीं लगा है। रेहाना के बच्चे के जन्म के बाद ही अस्तपताल द्वारा दिया गया टीकाकारण का पर्चा भी चार दिन बाद तक खाली है।

वहीं अमेठी से आई प्रसूता शीबा ने बताया कि दो दिन बीत जाने के बाद भी उनके बच्चे को बीसीजी का टीका नहीं लगाया गया है। रेडक्रास की तरह ही डफरिन अस्पताल में भी टीके नहीं लगे।

डफरिन में भर्ती एक प्रसूता की मां सावित्री व दूसरी तीमारदार कंचन ने बताया कि बच्चा हुए चार दिन हो जाने के उपरांत अभी तक बीसीजी का टीका नहीं लगाया गया है।

सरकारी अस्पतालों पर एक बड़ी जनसंख्या अच्छे इलाज के लिए आश्रित होती है लेकिन वहां हो रही इस तरह की लापरवाही बच्चों का भविष्य खराब कर सकती है।

इस मामले पर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र रेडक्रास में प्रतिरक्षण अधिकारी रमाकांत ने प्रसूताओं की शिकायता को झुठलाते हुए कहा कि अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों को तुरंत यह टीका लगाया जा रहा है।

रिपोर्टर – ज्योत्सना सिंह

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख