शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

चोरी की मोटर साइकिलों के फर्जी कागज़ बनवाकर बेचने वाले पिता-पुत्र को बाराबंकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

· · 1 मिनट

चोरी की मोटर साइकिलों के फर्जी कागज़ बनवाकर बेचने वाले पिता-पुत्र को बाराबंकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाराबंकी। दो पहिया वाहनों की चोरी कर उनके फर्जी कागज़ात बनवा कर बेचने का गोरखधंधा करने वाले पिता-पुत्र को बाराबंकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया, “चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई चोरियों की बात कबूली है, पुलिस इन वाहनों में मालिकों का पता लगवा रही है।”

सतेंद्र सिंह, पुलिस अधिक्षक, बाराबंकी बाराबंकी में जल्द कार्यभार संभालने वाले पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह के मुताबिक थाना कोठी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों बरसाती पुत्र बिहारी और राजू पुत्र बरसाती को चोरी की दो मोटर साइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की दो और मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं। दोनों चोर रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। पुलिस चोरों के कब्जे से बरामद मोटर साइकिलों के नंबर (यूपी 41-वी-5702, यूपी 32 ओके-4042, स्पलेंडर प्लस यूपी 41 के-3890 और प्रैशन प्रो यूपी 32 वी 6399 ) के आधार पर पुलिस इऩके मालिकों की तलाश कर रही ताकि उन्हें सुपुर्द किया जा सके। पुलिस ने बताया कि पिता-पुत्र चोरी के वाहनों के फर्जी कागज़ बनवाकर कम कीमत पर लोगों को बेचते थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख