शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

जाली नोटों के साथ बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

· · 1 मिनट

जाली नोटों के साथ बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

लखनऊ। नेशनल इंस्वेटीगेटिव एजेंसी और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को आगरा के एतमादउदौला थाना क्षेत्र से एक बांग्लादेशी महिला को एक-एक हजार के पुराने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। बिना वीजा और पासपोर्ट के भारत में अवैध रूप से रह रही फातिम उर्म लीची नामक इस महिला के पास से पीएनबी बैंक का पासबुक, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और सिमकार्ड भी बरामद किया गया है। बांग्लादेश के जिला चपाई नवाबगंज की रहने वाली इस महिला की लंबे समय से एनआईए और एटीएम की तलाश थी। पिछले साल भी नकली नोट मामले में इस महिला की संलिप्तता मिली थी। 18 जनवरी 2016 को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालिया चौक पर आठ लाख रुपए के नकली नोटों के साथ इसे गिरफ्तार किया गया था लेकिन यह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई थी। उसके बाद से एनआई की रडार पर यह थी। पुलिस महानिरीक्षक एटीएस असीम अरुण ने बताया कि गिरफ्तार बांग्लादेशी महिला से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह महिला आगरा थाना एतमादउदौला क्षेत्र के सुशील नगर मस्जिद वाली गली में रहती थी। इसकी गिरफ्तारी में एटीएस यूपी आगरा टीम के निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख