शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बारिश खोल देगी नगर निगम के दावों की पोल

· · 1 मिनट

बारिश खोल देगी नगर निगम के दावों की पोल

लखनऊ। बारिश में शहर की गलियां पानी से भरकर तालाब नजर न आएं, इसलिये नगर निगम हर वर्ष नालों के सफाई के लिये करोड़ों रुपए खर्च करता है लेकिन इतने पैसे में किस नाले की सफाई में जाते हैं इसका अनुमान इस फोटो से लगाया जा सकता है।

शहर के दर्जनों नालों में पालीथीनों का मलबा भरा पड़ा है जिसकी वजह से जगह-जगह पानी भरा पड़ा है। नालियां चोक हैं। जमे पानी की दुर्गन्ध से आस पास के रहने वाले लोग परेशान रहते हैं लेकिन नगर निगम विभाग को इसकी कोई परवाह नहीं है।

मौसम विभाग के अधिकारी एके गुप्ता के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में शहर में बारिश होने के आसार है। यदि बारिश हुई तो हर साल की तरह इस वर्ष भी नगर निगम के नालों की सफाई की पोल खुलने वाली है क्योंकि शहर के अधिकांश नालों में पालीथीन के कारण पानी रुक गया है।

चौक के पाटा नाला के किनारे रहने वाले किशोर (45 वर्ष) बताते हैं कि बारिश होने से पहले नगर निगम का कोई भी कर्मचारी नाले की सफाई के लिये नहीं आता है। बारिश होने के बाद जब नाले और नालियों में पानी जाम होकर सड़क पर बहने लगता है तभी नगर निगम के अधिकारी इनकी स्थिति का जायजा लेने आते हैं। साथ ही यहां पर नाले के पास से काफी दुर्गंध आती है।

पांच करोड़ रुपएहै साल का बजट

शहर के नालों के सफाई के लिये नगर निगम द्वारा इस वर्ष पांच करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है लेकिन इस बजट का प्रयोग नालों की वर्तमान सफाई में नजर नहीं आ रहा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख