शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बालामऊ स्टेशन पर फैली गंदगी से यात्री परेशान

· · 2 मिनट

बालामऊ स्टेशन पर फैली गंदगी से यात्री परेशान

कछौना (हरदोई)। दिल्ली-लखनऊ रेलवे मार्ग के अहम स्टेशन बालामऊ जंक्शन बस कहने भर के लिए जंक्शन है, यहां पर व्यवस्था किसी छोटे स्टेशन से भी बदतर है। जबकि इस स्टेशन से हर दिन हजारों की संख्या में लोग ट्रेन पकड़ते हैं।

कछौना के रहने वाले रमेश गुप्ता (35 वर्ष) लखनऊ में नौकरी करते हैं। वो कहते हैं, “स्टेशन पर गंदगी फैली रहती है। कभी-कभी तो रात में स्टेशन पर लाइट भी नहीं जलती है, स्टेशन पर जगह-जगह पर गड्ढे हैं, जिससे कई बार यात्रियों को चोट लग जाती है।”

जंक्शन पर दो फुट ओवर ब्रिज बनाए गए हैं, एक ब्रिज तो कई साल पुराना है और पूरी तरह से जर्जर हो गया है। बालामऊ जंक्शन पर हर महीने अमावस्या और पूर्णिमा पर नैमिषारण्य तीर्थ जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं यहीं से ट्रेन पकड़ते हैं। इसके साथ कानपुर में गंगा स्नान के लिए भी बड़ी संख्या में लोग भी यहीं से जाते हैं।

कछौना के रमेश चन्द्र (40 वर्ष) बताते हैं, “स्टेशन का शौचालय भी कई हफ्तों तक नहीं साफ किया जाता है, महिलाओं को बहुत परेशानी हो जाती है। सफाई कर्मी भी सिर्फ एक नंबर प्लेटफार्म की सफाई करते हैं, बाकी से कोई मतलब ही नहीं।”

यही नहीं प्लेटफार्म बदलने की सूचना कभी भी बदल दी जाती है। इसके कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच जाती है। इतना ही नहीं जर्जर फुट ओवर ब्रिज पर भीड़ बढ़ जाती है। जल्दबाजी में लोग पटरी फांद कर प्लेटफार्म बदलने का प्रयास करते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। प्लेटफार्म पर छुट्टा जानवर घूमते रहते हैं, जानवर पूरे प्लेटफार्म पर गंदगी फैलाते रहते हैं।

इस बारे में स्टेशन अधीक्षक जेएन मिश्रा कहते हैं, “ऐसा नहीं सफाई कर्मी नियमित प्लेटफार्म की सफाई करता है, आने-जाने वाले लोग ही गंदगी फैला देते हैं। फुट ओवर ब्रिज पुराना है, लेकिन इतना कमजोर नहीं हुआ है, समय-समय पर इसकी मरम्मत भी की जाती है।”

स्वयं वालेंटियर: शगुन गुप्ता

स्कूल: जानकी प्रसाद इंटर कालेज

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख