गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सूचना प्रसारण मंत्रालय के मुद्दों को देख रही है सचिवों की समिति: नायडू

· · 1 मिनट

सूचना प्रसारण मंत्रालय के मुद्दों को देख रही है सचिवों की समिति: नायडू

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने आज लोकसभा में कहा कि मंत्रालय से संबंधित विभिन्न मुद्दों को सचिवों की एक समिति देख रही है। मंत्री ने कहा कि इस समिति की रिपोर्ट अभी मिली नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि सैम पित्रोदा की अध्यक्षता वाली एक विशेषज्ञ समिति ने जनवरी 2014 में दी गयी अपनी रिपोर्ट में प्रसार भारती के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण और रणनीति की सिफारिश की थी।

नायडू ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘सचिवों का एक समूह अन्य मंत्रालयों से संबंधित मुद्दों के साथ सूचना और प्रसारण मंत्रालय से जुड़े विषयों पर भी विचार कर रहा है लेकिन इस मंत्रालय को समूह की कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।”

प्रश्न पूछा गया था कि क्या सचिवों की एक समिति ने सरकार को सुझाव दिया है कि सार्वजनिक प्रसारकों दूरदर्शन और आकाशवाणी को कॉर्पोरेट निकाया बनाया जाए ताकि उनकी सरकारी अनुदान पर निर्भरता कम हो और फैसले लेने में स्वायत्ता मिले।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख