शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

जल्द ही राम मंदिर की शक्ल में दिखेगा अयोध्या का रेलवे स्टेशन

· · 2 मिनट

जल्द ही राम मंदिर की शक्ल में दिखेगा अयोध्या का रेलवे स्टेशन

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के ढांचे जैसा रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। सिन्हा अयोध्या में 210 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि दुनिया के किसी कोने से कोई भी आए तो गर्व से कह सकें कि यह श्री राम की जन्मभूमि है। मनोज सिन्हा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर का जैसा डिजाइन बनाया है बिल्कुल वैसा ही रेलवे स्टेशन को बनाया जाएगा।

रेल राज्य मंत्री ने ये भी कहा कि अयोध्या को ऐसी श्रेणी में लाना है कि देश के हर कोने से रेलगाड़ी अयोध्या आए। इसका इंतजाम भारत सरकार करेगी। रेल मंत्री ने कहा कि लोग देश के हर कोने से यहां आते हैं लेकिन स्टेशन अभी तक उनकी आशाओं के अनुरूप नहीं बन सका है। अपनी योजनाओं की बात करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि अब सरकार अयोध्या और फैजाबाद के स्टेशनों पर काफी काम करा रही है। इसके अंतर्गत अकबरपुर, फैजाबाद, बाराबंकी के रेलवे लाइन को डबल लेन और उसके विद्युतीकरण पर 1116 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ किसानों और छात्र-छात्राओं को भी रेलवे देता है टिकट में भारी छूट

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने अयोध्या और फैजाबाद रेल स्टेशनों पर कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कई विकास योजनाओं की घोषणा की। सिन्हा ने कहा अयोध्या के कोल डिपो को चार करोड़ रुपए की लागत से दर्शन नगर अथवा गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर निर्मित कराया जाएगा।

फैजाबाद से मुंबई के लिए चलने वाली साकेत एक्सप्रेस अब चार दिन मुंबई के लिए चलेगी। फैजाबाद से पुरानी दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन को आधुनिक डिब्बों वाली रेक दी जाएगी। रेल राज्यमंत्री ने मंगलवार को 80 करोड़ की लागत से अयोध्या रेलवे स्टेशन के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी और प्रस्तावित रेलवे के मॉडल भवन का प्रदर्शन भी जनता के बीच कराया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख