शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

विधानसभा चुनाव 2022: यूपी से लेकर पंजाब तक चुनाव हारे कई बड़े चेहरे

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कई बड़े उम्मीदवार हार गए हैं, जानिए उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब तक कौन उम्मीदवार कितने वोटों से हारा।

· · 2 मिनट

विधानसभा चुनाव 2022: यूपी से लेकर पंजाब तक चुनाव हारे कई बड़े चेहरे

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है तो पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल की है। लेकिन यूपी, उत्तराखंड, पंजाब में कई बड़े दिग्गज चुनाव हार गए हैं।

कांग्रेस नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लभ सिंह से हार गए हैं। चरण सिंह चन्नी को कुल 26409 वोट मिले हैं, जबकि लभ सिंह को कुल 63514 वोट मिले हैं। चरण सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ से चुनाव लड़ रहे थे।

358311-channi
358311-channi

चमकौर साहिब में चरण सिंह चन्नी को 62148 वोट मिले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह को 69981 वोट मिले हैं।

358312-
358312-

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी हार गए हैं। पटियाला सिटी से कैप्टन अमरिंदर सिंह (पंजाब लोक कांग्रेस) को आम आदमी के उम्मीदवार अजीत पाल कोहली ने हराया है। अमरिंदर सिंह 28231 को वोट मिले हैं, जबकि अजीत पाल कोहली को 48104 वोट मिले हैं।

358313-amrindar-singh
358313-amrindar-singh

कांग्रेस पार्टी के नेता नवजोत सिद्धू भी अमृतसर ईस्ट में आप उम्मीदवार जीवनजीत कौर से हार गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को 32929 वोट मिले हैं, जबकि जीवनजीत कौर को 39679 वोट मिले हैं।

358314-
358314-

अकाली दल के उम्मीदवार सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट से आम आदमी पार्टी के जगदीप कंबोज से हार गए हैं। सुखबीर सिंह बादल को 60525 वोट मिले हैं, जबकि जगदीप कंबोज को 91455 वोट मिले हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी से खटीमा के उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन चंद्र से हार गए हैं। पुष्कर सिंह धामी को कुल 41598 वोट मिले हैं, भुवन सिंह को 48177 को वोट मिले हैं।

358316-pushkar-singh-dhami
358316-pushkar-singh-dhami

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हरीश रावत लाल कुंआ सीट से बीजेपी के उम्मीदवार डॉ मोहन सिंह बिष्ट से हार गए हैं। हरीश कांत को कुल 28780 वोट मिले हैं, जबकि मोहन सिंह को 46307 वोट मिले हैं।

358317-harish-singh-rawat
358317-harish-singh-rawat

बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या फाजिलनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुरेन्द्र कुशवाहा से हर गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य को कुल 62894 वोट मिले हैं, जबकि सुरेंद्र कुशवाहा को कुल 103313 वोट मिले हैं।

358318-sangeet-som
358318-sangeet-som

सरधना से बीजेपी उम्मीदवार संगीत सोम सपा के उम्मीदवार अतुल प्रधान से हार गए हैं। संगीत सोम को कुल 100373 वोट मिले हैं, जबकि अतुल प्रधान को 118573 वोट मिले हैं।

Also Read: पंजाब में आप की जीत पर संजय सिंह ने कहा- “पंजाब को भी पसंद आया दिल्ली मॉडल”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख