शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Assam Floods: 6 तस्वीरों से समझें असम के बाढ़ पीड़ितों का दर्द, तिरपाल के नीचे ज़िंदगी सहेजने की जद्दोजहद में नेपालीखुटी के लोग

असम के शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट जिले बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं। हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं। धानसिरी नदी के ऊँचे जलस्तर के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बाढ़ के बाद कीचड़ और गंदगी से बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है। प्रशासन राहत सामग्री वितरित करने और प्रभावितों की सहायता में सक्रिय है।

· · 2 मिनट

Assam Floods: 6 तस्वीरों से समझें असम के बाढ़ पीड़ितों का दर्द, तिरपाल के नीचे ज़िंदगी सहेजने की जद्दोजहद में नेपालीखुटी के लोग

असम के शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट जिले इस समय बाढ़ की भारी विभीषिका से जूझ रहे हैं। हजारों लोग अपना घर-बार छोड़कर राहत शिविरों और ऊँचे स्थानों पर बने अस्थायी टेंटों में शरण लेने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से राहत सामग्री का वितरण और मदद पहुँचाने का काम जारी है, लेकिन धानसिरी जैसी प्रमुख नदियों का खतरे के निशान से ऊपर बहना स्थिति को लगातार गंभीर बनाए हुए है।

इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से अकेले शिवसागर जिले से 45 मौतें दर्ज की गई हैं। बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने के बाद भी शिवसागर के नेपालीखुटी गाँव में संकट खत्म नहीं हुआ है। चारों तरफ फैला कीचड़ और गंदगी अब बीमारियों का नया खतरा बनकर उभरी है, जबकि लापता लोगों का सटीक आँकड़ा जुटाना अब भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

बाढ़ के बाद के हालात
बाढ़ के बाद के हालात

पानी उतरने के बाद गाँव के आंगन में मोटी कीचड़ की परत, बिखरा सामान और टूटे-फूटे घर नजर आ रहे हैं। खुले आसमान के नीचे सूखते कपड़े और उजड़ा हुआ माहौल तबाही के खौफनाक मंजर की गवाही दे रहा है।

तिरपाल में सर छुपाने को मजबूर लोग
तिरपाल में सर छुपाने को मजबूर लोग

बाढ़ से बेघर हुए ग्रामीण ऊँचे स्थानों पर नीले और पीले तिरपाल के अस्थायी टेंट बनाकर रहने को मजबूर हैं। बेबसी और अनिश्चितता के बीच एक व्यक्ति टेंट के बाहर बैठकर अपने उजड़े आशियाने को निहार रहा है।

सारा सामान बर्बाद हो गया
सारा सामान बर्बाद हो गया

बाढ़ के बाद घरों के बाहर जमा मलबे और कीचड़ के बीच ग्रामीण अपने बचे-कुचे सामान को सहेजने की कोशिश कर रहे हैं। बुनियादी ढाँचे को पहुँचे नुकसान के कारण लोगों का सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।

बाढ़ के बाद बीमारियों का खतरा
बाढ़ के बाद बीमारियों का खतरा

बाढ़ के बाद फैलने वाले संक्रमण और जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट गाँव में पहुँची है। स्वास्थ्यकर्मी खुले मैदान में टेबल लगाकर प्रभावित ग्रामीणों की जाँच कर रहे हैं और दवाएँ बाँट रहे हैं।

अपनी बारी का इंतजार करते लोग
अपनी बारी का इंतजार करते लोग

मेडिकल वैन के आसपास जमा हुए ग्रामीण अपनी बारी और इलाज का इंतजार कर रहे हैं। भीषण तबाही के बाद अब लोगों का पूरा ध्यान अपने परिवार को बीमारियों से सुरक्षित रखने पर टिका हुआ है।

पेड़ के नीचे इकट्ठा लोग
पेड़ के नीचे इकट्ठा लोग

विशाल बरगद के पेड़ की छाँव और मिट्टी के टीले पर एकत्र हुए ग्रामीण आपस में आपदा के प्रभाव और राहत कार्यों पर चर्चा करते दिख रहे हैं। अनिश्चित माहौल के बीच गाँव के बुजुर्ग, युवा और बच्चे बुनियादी सुविधाओं की उम्मीद में एक साथ मौजूद हैं।

रिपोर्ट: मनीष मिश्रा

तस्वीरें: मों आरिफ

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख