शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

असम विधानसभा अगले तीन दिनों तक स्थगित

· · 1 मिनट

असम विधानसभा अगले तीन दिनों तक स्थगित

गुवाहाटी (भाषा)। एक अभूतपूर्व कदम के तहत विधायकों को बाढ़ प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में जाने और मुख्यमंत्री को वहां के हालात पर रिपोर्ट सौंपने का अवसर देने के लिए बुधवार को असम विधानसभा को अगले तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया।

बुधवार सुबह में विधानसभा की कार्यवाही शुरु होते ही सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों ने मुद्दा उठाया और अध्यक्ष से सदन की कार्यवाही स्थगित करने की मांग की ताकि वे अपने विधानसभा क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित इलाकों में जा सके।

इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से समर्थन मिलने के बाद अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने प्रश्नकाल के बाद सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर कार्य मंत्रणा समिति बीएसी के साथ एक आपात बैठक की। तत्काल प्रभाव से सदन को स्थगित करने की घोषणा करते हुए दास ने कहा,‘‘वर्तमान में बाढ़ की हालत काफी गंभीर है। सदन के सभी विधायकों के समर्थन से बीएसी ने 30 जुलाई तक सदन की कार्यवाही स्थगित करने का निर्णय लिया है।” उन्होंने सदन को बताया कि बीएसी की सिफारिश के मुताबिक, बजट सत्र को एक दिन बढ़ा कर 13 अगस्त तक कर दिया गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख