गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

असदुद्दीन ओवैसी पर राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

· · 1 मिनट

असदुद्दीन ओवैसी पर राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली की एक अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज़ कर एआईएमआईएम प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की गई है। ये शिकायत मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मुनीश मरकान की अदालत में दाखिल की गई। इस पर अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि 13 मार्च को ओवैसी ने अपनी मर्जी से कहा था कि ‘कोई मेरी गर्दन पर छुरी रख दे तब भी मैं भारत माता की जय नहीं बोलूंगा।’ शिकायत में कहा गया कि ओवैसी का बयान नफरत और दुश्मनी की भावना दिखाता है। स्वराज जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश चंद शुक्ला की ओर से दाखिल की गई इस शिकायत में करावल नगर पुलिस थाने के एसएचओ को ओवैसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 124-ए (राजद्रोह) और 153-ए (धर्म, जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करना) के तहत शिकायत दर्ज करने का आदेश देने की मांग की गई है। वकील राजेश कुमार के जरिए दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि हैदराबाद के सांसद ओवैसी की हरकत दिखाती है कि वो भारत के प्रति वफादार नहीं हैं और देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका बयान राजद्रोह के आरोप की परिभाषा के तहत आता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख