शनिवार, 21 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भारतीय उद्योग जगत की मांग घटाई जाएं ब्याज दरें

· · 1 मिनट

भारतीय उद्योग जगत की मांग घटाई जाएं ब्याज दरें

नई दिल्ली (भाषा) । थोक मुद्रास्फीति के जनवरी में ढाई साल के उच्चतम स्तर 5.25 प्रतिशत पर पहुंचने को लेकर भारतीय उद्योग जगत ने ब्याज दरों को कम करने के साथ ही नीति निर्माताओं से विनिर्माण और बुनियादी ढांचा क्षेत्र को ऋण प्रवाह बढ़ाने और उसकी बेहतरी के लिए कदम उठाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2016 में यह आंकड़ा 3.39 प्रतिशत था। इससे पहले जुलाई 2014 में यह 5.41 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

औद्योगिक संगठन फिक्की के अध्यक्ष पंकज पटेल ने कहा, ‘‘औद्योगिक अर्थव्यवस्था अभी भी कमजोर बनी हुई है और विनिर्माण एवं बुनियादी ढांचा क्षेत्र को ऋण प्रवाह बेहतर करने की जरुरत है।” उन्होंने कहा, ‘‘हमें आगे बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती किए जाने की जरुरत है और हम उम्मीद करते हैं कि इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देश बैंक अपनाएंगे ताकि कंपनियों के लिए ब्याज दर कम की जा सके।” इसी प्रकार एसोचैम ने नीति निर्माताओं से भविष्य में बढती ब्याज दरों की स्थिति और उद्योगों की भविष्य में निवेश करने की सीमित क्षमता को देखते हुए सही कदम उठाए जाने की मांग की है। एसोचैम के अध्यक्ष संदीप जजोडिया ने कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के चलते पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर नीति निर्माताओं को ध्यान देना चाहिए क्योंकि इससे आयात बिल पर दबाव पडता है और इससे विनिमय दर भी प्रभावित होती है। इसी प्रकार रेटिंग एजेंसी इक्रा की प्रधान अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि खाद्यान्नों, वस्तुओं के दाम और विनिमय दर में संभावित तेजी से हमें फरवरी में भी थोक मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख