शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

काला धन विदेशों में पड़ा है, भारत में नहीं: शौरी

· · 2 मिनट

काला धन विदेशों में पड़ा है, भारत में नहीं: शौरी

हैदराबाद (भाषा)। राजग सरकार के नोटबंदी अभियान को आड़े हाथ लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पत्रकार अरुण शौरी ने शनिवार को हैरानी जताई कि यह कदम काला धन पर रोक लगाने में कैसे मदद करेगा, जबकि वह विदेशी में पड़ा हुआ है।

उन्होंने यहां हैदराबाद साहित्य उत्सव में कहा, ‘‘जिनके पास काला धन है, क्या वह उसे रुपए के रूप में भारत में रखे हुए है? जिनके पास काला धन है, वे इसे विदेशों में रखे हुए हैं। वे कंपनियां खरीदते हैं, वे एस्टेट खरीदते हैं। डेंगू का यह मच्छर स्विटजरलैंड में उड़ रहा है और आप यहां छड़ी भांज रहे हैं।” शौरी ने दावा किया कि लोग ठीक से नहीं जानते कि नोटबंदी काला धन पर नियंत्रण लगाने में मदद करेगा या नहीं।

बोले, नकदी रहित होने में बड़ी चीज क्या है?

उन्होंने कहा, ‘‘कोई विचार इसलिए वैध नहीं हो जाता कि लोगों ने इसके लिए वोट डाला है। लोग नहीं जानते। वे नोटबंदी के गुण दोष नहीं जानते। वे नहीं जानते कि यह वास्तव में काला धन के खिलाफ है या इसने वास्तव में अधिक काला धन पैदा किया है।” उन्होंने कहा, ‘‘ वे लोग नहीं जानते कि 15.50 लाख करोड़ रुपये खत्म हो गए और यह कहा जा रहा है यह आतंकी धन के लिए था या नकली नोट थे जो 0.02 फीसदी होगा, जैसा कि सरकार ने खुद संसद में जवाब दिया है। वे लोग नहीं जानते। फिर यह जीएसटी के लिए है। नकदी रहित होने में बड़ी चीज क्या है।” उन्होंने कहा कि पिछले छह-सात बरसों में मुख्य कार्य निजी निवेश में नई जान फूंकना रहा है।

शौरी ने कहा कि यह इस सरकार के लिए मुख्य कार्य था। इसके लिए उन्हें बैंकों पर काम करना था और उन्हें कर दर से कहीं अधिक कर प्रशासन पर काम करना था। इन दो चीजों पर पिछले ढाई साल में कुछ नहीं किया गया। यह हमारी समस्या की जड़ है। उन्होंने यह भी कहा कि गैर उत्पादक परिसंपत्तियों पर जन संसाधनों को नष्ट किया जा रहा है। सवाल यह है कि आप उत्पादक परिसंपत्तियों के विस्तार के लिए क्या कर रहे हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख