शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अप्रैल में 120 से ज़्यादा देश करेंगे जलवायु संधि पर दस्तख़त

· · 1 मिनट

अप्रैल में 120 से ज़्यादा देश करेंगे जलवायु संधि पर दस्तख़त

फ्रांस (एएफपी)। फ्रांस के पारिस्थितिकी मंत्री सेगोलीन रॉयल का कहना है कि 120 से ज्यादा देशों ने कहा है कि वो ग्लोबल वॉर्मिंग से लड़ने के लिए संयुक्त राष्ट्र के समझौते पर दस्तख़त करने के लिए तैयार हैं।

रॉयल ने कल कहा कि इस भारी समर्थन का मतलब ये है कि पेरिस में पिछले साल जो जलवायु संधि तय की गई थी, वो 22 अप्रैल को न्यूयॉर्क में अंगीकार की जा सकती है। दिसंबर में लगभग 200 सरकारें उस समझौते के लिए सहमत हो गई थीं, जो ग्लोबल वॉर्मिंग को पहले के मुक़ाबले दो डिग्री सेल्सियस से काफी नीचे रखने का लक्ष्य तय करता है। इस साल सीओपी-21 के प्रमुख के तौर पर प्रभार संभालने वाले रॉयल ने पेरिस में कहा, ‘मैंने एक लक्ष्य तय किया था। ये लक्ष्य 100 हस्ताक्षरों का है और अब हमारे पास 120 से अधिक हस्ताक्षर हैं।’

क्या है सीओपी-21

संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिदृश्य में सीओपी-21 दरअसल 21 कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज को कहा जाता है। कुल 32 पन्नों की इस संधि में अमीर देशों से कहा गया है कि वो वर्ष 2020 से हर साल कम से कम 100 अरब डॉलर जलवायु सहायता के लिए दें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख