गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अनुपम खेर का आरोप, ‘जेएनयू ने नहीं दिखाने दी मेरी फ़िल्म’

· · 1 मिनट

अनुपम खेर का आरोप, 'जेएनयू ने नहीं दिखाने दी मेरी फ़िल्म'

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने जेएनयू पर अपनी फिल्म ‘बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम’ नहीं दिखाने का आरोप लगाया है। हालांकि जेएनयू प्रशासन ने इस तरह के किसी भी आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है।

जेएनयू पर ‘भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटने’ का आरोप लगाते हुए अनुपम खेर ने कहा, ”उन्हें बताया गया है कि विश्वविद्यालय अपने परिसर के मौजूदा माहौल के मद्देनजर इस फिल्म को दिखाने की इजाजत नहीं दे सकता।’‘

अनुपम खेर ने कहा, ‘‘जेएनयू में केवल कुछ लोगों को ही अभिव्यक्ति की आज़ादी की इजाज़त क्यों दी जाती है? वो जो उपदेश दे रहे हैं, उसका उन्हें पालन भी करना चाहिए। अगर वो भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात कर रहे हैं, तो उन्हें उसका पालन भी करना चाहिए।”

जेएनयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें इस फिल्म को दिखाए जाने के बारे में कोई मौखिक या लिखित अनुरोध नहीं मिला है, इसलिए ऐसे में यहां मना करने का प्रश्न ही नहीं है।”

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पक्का नहीं है कि उन्होंने किसी खास विभाग को अनुरोध दिया है या नहीं लेकिन प्रशासन के संज्ञान में कुछ नहीं आया है।”

अक्सर फिल्मों की स्क्रीनिंग का आयोजन करने वाले विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने भी अनुपम खेर के ऐसे किसी अनुरोध से इनकार किया है। अनुपम खेर के मुताबिक़ फिल्म में ऐसा माहौल दिखाया गया है जो आजकल जेएनयू में नजर आता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख