गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घटती बिक्री से कोका कोला परेशान

· · 1 मिनट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घटती बिक्री से कोका कोला परेशान

न्यूयार्क (एएफपी)। कमजोर वैश्विक अर्थव्यवस्था, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और मुद्रा बाजार की उठापटक से वर्ष की दूसरी तिमाही में भी शीतल पेय बनाने वाली प्रमुख कंपनी कोकाकोला की कमाई प्रभावित रही है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 10.9 प्रतिशत बढ़ा जबकि प्रति शेयर कमाई उम्मीद से दो सेंट कम रहते हुये 60 सेंट रही। इस दौरान कंपनी का शुद्ध राजस्व उत्तरी अमेरिका को छोड़कर सभी क्षेत्रों में कमजोर रहा और कुल मिलाकर बिक्री 5.1 प्रतिशत घटकर 11.5 अरब डालर रही।

मात्रा के लिहाज से द्रव्य पदार्थ और अन्य की बिक्री स्थिर रही। कंपनी का कहना है कि चीन और अर्जेंटीना जैसे उभरते बाजारों की मंद गति से अमेरिका, मैक्सिको और जापान में हुई वृद्धि को निरस्त कर दिया। कंपनी ने कहा कि सोडा पेय की बिक्री तिमाही में मामूली घटी है लेकिन बोतल बंद पानी और जूस में वृद्धि से इसकी गिरावट की भरपाई हो गई।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख