शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अंतरिक्ष में मिला पहला जटिल कार्बनिक अणु

· · 1 मिनट

अंतरिक्ष में मिला पहला जटिल कार्बनिक अणु

वाशिंगटन (भाषा)। जीव विज्ञान के लिए अनिवार्य माना जाने वाले एक जटिल कार्बनिक अणु पहली बार अंतरिक्ष में तारों के बीच पाया गया है। यह खोज इस बात को समझने में मददगार हो सकती है कि ब्रह्मांड में जीवन की उत्पत्ति कैसे हुई है।

इंसान के हाथों के जोड़े की तरह, कुछ कार्बनिक अणु अपना ही प्रतिबिंब जान पड़ते हैं। यह एक विशेष रासायनिक गुण होता है, जिसे काइरेलिटी कहते हैं। ये अणु जीव विज्ञान के लिए अनिवार्य होते हैं और पृथ्वी पर पाए जाने वाले उल्कापिंडों में और सौरमंडल में पाए जाने वाले धूमकेतुओं में पाए जाते हैं।

बहरहाल, अंतरिक्ष में इतनी अधिक गहराई पर ऐसे किसी अणु की पहचान अब तक नहीं की गई। वैज्ञानिकों ने बेहद संवेदनशील रेडियो दूरबीनों का इस्तेमाल करके अंतरातारकीय अंतरिक्ष में पहला जटिल कार्बनिक काइरल अणु खोजा है। इस अणु का नाम प्रोपीलीन ऑक्साइड है और यह हमारे तारामंडल के केंद्र में मिला था।

अमेरिका में नेशनल रेडियो एस्ट्रोनॉमी ऑब्जर्वेटरी के पोस्ट डॉक्टरल फैलो ब्रेट मैक्गेयर ने कहा, ‘‘अंतरतारकीय अंतरिक्ष में पाया गया यह ऐसा पहला अणु है, जिसमें काइरेलिटी का गुण है। यह ‘प्रीबायोटिक’ अणुओं के निर्माण को और जीवन की उत्पत्ति पर पड़ सकने वाले इनके प्रभाव को समझने की दिशा में हमारा कदम है।” यह अनुसंधान जर्नल ‘साइंस’ में प्रकाशित हुआ।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख