गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उन्नाव में एंटी रोमियो स्क्वॉयड प्रभारी ही नहीं सुरक्षित, महिला दरोगा के साथ छेड़खानी

· · 1 मिनट

उन्नाव में एंटी रोमियो स्क्वॉयड प्रभारी ही नहीं सुरक्षित, महिला दरोगा के साथ छेड़खानी

उन्नाव। भले ही प्रदेश भर में एंटी रोमियो स्क्वॉयड अभियान चल रहा हो, लेकिन उन्नाव में एंटी रोमियो अभियान का असर शायद शोहदों पर नहीं पड़ा है। उनके हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने अभियान की प्रभारी महिला दरोगा से ही छेड़छाड़ कर दी।

सफीपुर कोतवाली से एंटी रोमियो दल की प्रभारी नियुक्त की गईं महिला दारोगा शनिवार शाम को गांधी नगर तिराहे पर खड़ी थीं। इसी बीच बाइक से तीन मनचले उनके पास आकर रुके। तीनों मुंह में सिगरेट का धुआं भरे थे। बिना वर्दी दरोगा को शोहदे पहचान न सके और उनके चेहरे पर धुएं का छल्ला छोड़ दिया।

महिला दारोगा के विरोध करने पर छेड़छाड़ शुरू कर दी। किसी तरह दरोगा ने सहयोगियों को घटना की जानकारी दी और शोहदों पर टूट पड़ीं। दरोगा की पहचान पता चलने पर तीनों भागने लगे। दरोगा ने दो को दौड़ाकर पकड़ लिया, तीसरा भागने में कामयाब रहा।

इसी बीच पहुंची फोर्स ने दोनों को जीप में डाला और कोतवाली ले आई। एएसपी रामसेवक गौतम ने शोहदों के नाम अजय पुत्र राकेश निवासी पीडी नगर, अंकुश मिश्र, धुन्नर निवासी आदर्श नगर और फरार आरोपी का नाम संजय पुत्र राजू निवासी इंद्रा नकर बताया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख