शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अवैध कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं :नेहा जैन,एसडीएम सदर

· · 1 मिनट

अवैध कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं :नेहा जैन,एसडीएम सदर

उत्तर प्रदेश सरकार का एंटी भूमाफिया अभियान रंग ला रहा है। पूरे प्रदेश में युद्ध स्तर पर सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान चल रहा है।

कल लखनऊ जनपद के सदर तहसील में आने वाले घैला ग्राम पंचायत में उपजिलाधिकारी सदर नेहा जैन के आदेश पर युवक मंगल दल की गाटा संख्या 849 पर ट्रैक्टर चलवाकर 1.014 हेक्टयर जमीन को मुक्त कराया गया।मौके पर लेखपाल विमल किशोर त्रिवेदी,संगम लाल नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद था।

ये भी पढ़ें-मधुमक्खी पालन शुरू करना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके पास जरूर होनी चाहिए

लखनऊ सदर की उपजिलाधिकारी नेहा जैन ने बताया की, “तहसील सदर में कुल 335 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जे चिन्हित किये गए हैं, जो कि रिकॉर्डेड हैं। इनमे से 70 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि एंटी भूमाफिया अभियान के तहत खाली कराई जा चुकी हैं। शेष जमीन भी जल्द से जल्द खाली करायी जाएगी।कोई भी अवैध कब्जेदार बचेगा नहीं।घैला गाँव की जमीन पर घैला के ही दुर्जन पुत्र शीतल का कब्जा था ,बेदखली की कार्यवाही करते हुए इनसे जुर्माना वसूला जाएगा।सभी अवैध कब्जे छुड़ाकर अवैध कब्जेदारों पर बेदखली की कार्यवाही के साथ जुर्माना होना तय है।”

ये भी पढ़ें-चीनी फीकी…ज्यादा उत्पादन का साइड इफेक्ट

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख