शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

हरदोई में खुली पशु रोग निदान प्रयोगशाला, यूपी के सभी जिलों में खोलने की कवायद शुरू

· · 2 मिनट

हरदोई में खुली पशु रोग निदान प्रयोगशाला, यूपी के सभी जिलों में खोलने की कवायद शुरू

लखनऊ। पशुओं के खून और पेशाब की जांच कराने के लिए पशुपालकों को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। हरदोई जिले में पशु रोग निदान लैब खुल गई है। इसके अलावा कई जिलों में इस लैब को खोलने की कवायद शुरू हो चुकी है।

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में कुल 10 पशु रोग निदान लैब बनी हुई है। इन लैब में प्रोटोजुआ जनित बीमारी (सर्रा, बबेसिओसिस, और आन्तरिक परजीवी (पेट के कीड़े जुएं, चिचड़ी) जैसी बीमारियों का पता लगाने के लिए खून और पेशाब की जांच कराई जाती है। खून की जांच के लिए 3 रुपए और पेशाब की जांच के लिए 10 रुपए का खर्चा आता है।

ये भी पढ़ें- इन यंत्रों की मदद से पशुपालक जान सकेंगे पशुओं के मदकाल की स्थिति

हरदोई में पशु रोग निदान प्रयोगशाला के शुभारंभ अवसर पर मौजूद पशु चिकित्सक व अधिकारी। जिलों में लैब खोलने के लिए 28 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। प्रत्येक प्रयोगशाला पर 41.33 लाख रुपए की लागत आएगी। पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश के पशु रोग नियंत्रण और प्रक्षेत्र के निदेशक डॉ. एएन सिंह बताते हैं, “प्रदेश के 65 जिलों में लैब बननी है, जिन पर काम चल रहा है। दस मंडलों में पहले से ही चल रही है। हरदोई के अलावा कई जिलों में जल्द ही खुलेंगी। इससे पशुपालकों को काफी आसानी होगी और समय पर पशुओं का सही इलाज मिल सकेगा।”

पशुओं में होने वाली घातक बीमारियों को जानने के लिए उनके खून की और पेशाब की जांच होती है, पर उसकी जांच की रिपोर्ट पाने के लिए पशुपालकों को बहुत समय तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में और जिलों में पशु रोग निदान लैब खुलने से पशुपालकों को फायदा होगा।

ये भी पढ़ें- दुधारू पशुओं के लिए उत्तम हरा चारा है अजोला, वीडियों में जानें इसको बनाने की पूरी विधि

पशुओं को प्राथमिक चिकित्सा देने के लिए ये हैं पांच उपाय

दुधारू पशुओं में पोषक तत्वों की कमी को दूर करेगा बूस्टरमिन

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख