शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Heatwave: आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी, 19 जिलों में अलर्ट, तापमान 44 डिग्री पार

आंध्र प्रदेश में मौसम ने गर्मी का कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में गर्म हवाओं और लू का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले रविवार को 19 मंडलों में लू की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

· · 1 मिनट

Heatwave: आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी, 19 जिलों में अलर्ट, तापमान 44 डिग्री पार

आंध्र प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। राज्य के कई हिस्सों में रविवार को तेज गर्मी और हीटवेव (लू) की चेतावनी जारी की गई है। APSDMA (आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

आंध्र प्रदेश के इन जिलों में भारी गर्मी

APSDMA के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने बताया कि कृष्णा, एनटीआर, पालनाडु, मार्कापुरम, प्रकाशम, नेल्लोर, कुरनूल, नंद्याल, अनंतपुर, श्री सत्य साईं, कडप्पा, अन्नमय्या, चित्तूर और तिरुपति जिलों में तापमान बहुत अधिक रहने की संभावना है। वहीं, उत्तरी तटीय जिलों में लू चलने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि रविवार को 19 मंडलों में गंभीर लू की स्थिति बन सकती है, जबकि 35 मंडलों में लू का असर महसूस किया जा सकता है।

40 डिग्री के पार पहुँचा तापमान

राज्य में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार, 11 अप्रैल को 200 मंडलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया था। शनिवार को कडप्पा जिले के पोट्टिपडु में सबसे अधिक 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा, नेल्लोर जिले के कोम्मिपाडु में 44.3 डिग्री, तिरुपति जिले के वरदय्यपालम में 44.2 डिग्री, नंद्याल जिले के गोस्पाडु और प्रकाशम जिले के कोप्पेरापाडु में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सोमवार को भी लगभग 70 मंडलों में लू चलने की उम्मीद है।

लोगों को सावधान रहने की सलाह

APSDMA ने लोगों से आग्रह किया है कि वे लू और उमस भरी गर्मी से सावधान रहें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख