गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

‘अंधों में काना राजा’ जैसी है भारतीय अर्थव्यवस्था: आरबीआई गवर्नर

· · 1 मिनट

'अंधों में काना राजा' जैसी है भारतीय अर्थव्यवस्था: आरबीआई गवर्नर

वॉशिंगटन(भाषा)। भारत को अक्सर वैश्विक अर्थव्यस्था में चमकता बिंदु बताए जाने के बीच भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन को लगता है कि यह कुछ-कुछ अंधों में काना राजा जैसा मामला है। कमजोर वैश्विक आर्थिक हालात के बीच आईएमएफ सहित विभिन्न संस्थानों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को आर्थिक वृद्धि के लिहाज से चमकते बिंदुओं में से एक करार दिया है।

राजन की अगुवाई में रिजर्व बैंक को भी इस बात का श्रेय दिया जाता है कि उसने देश की वित्तीय प्रणाली को बाहरी झटकों से बचाने के लिए उचित कदम उठाए हैं। राजन से जब चमकते बिंदु वाले इस सिद्धांत पर उनकी राय जाननी चाही तो उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि हमें अब भी वो स्थान हासिल करना है जहां हम संतुष्ट हो सकें।”

हमारे यहां लोकोक्ति है, ‘अंधों में काना राजा।’ हम थोड़ा बहुत वैसे ही हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्राको के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री राजन विश्व बैंक और आईएमएफ की सालाना बैठक के साथ-साथ जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक में भाग लेने वॉशिंगटन आए हैं।

डाउजोंस कंपनी द्वारा प्रकाशित पत्रिका मार्केटवॉच को एक साक्षात्कार में राजन ने कहा, ”हमारा मानना है कि हम उस मोड़ की ओर बढ़ रहे हैं जहां हम अपनी मध्यावधि वृद्धि लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं क्योंकि हालात ठीक हो रहे हैं। निवेश में मजबूती आ रही है। हमारे यहां काफी कुछ व्यापक स्थिरता है। अर्थव्यस्था भले ही हर झटके से अछूती नहीं हो लेकिन बहुत से झटकों से बची है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख