शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अमूल्य कुमार पटनायक दिल्ली पुलिस के नए प्रमुख

· · 1 मिनट

अमूल्य कुमार पटनायक दिल्ली पुलिस के नए प्रमुख

नई दिल्ली (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस को 11 दिनों के इंतजार बाद नया प्रमुख मिल गया है। अमूल्य कुमार पटनायक को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह आलोक कुमार वर्मा का स्थान लेंगे। वर्मा को 19 जनवरी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का प्रमुख बनाया गया था। पटनायक की नियुक्ति के संबंध में गृह मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की।

पटनायक 1985 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। वह अब तक विशेष आयुक्त (प्रशासन) के पद पर कार्यरत थे। दिल्ली पुलिस आयुक्त पद की दौड़ में पटनायक, दीपक मिश्रा और धर्मेद्र कुमार के नाम सुर्खियों में थे। ओडिशा के रहने वाले पटनायक हालांकि दीपक मिश्रा और धर्मेद्र कुमार से एक बैच जूनियर अधिकारी हैं।

मिश्रा अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर हैं, जबकि कुमार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में अतिरिक्त महानिदेशक हैं। दोनों 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख