गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अमरनाथ यात्रा के लिए एक लाख तीर्थयात्रियों का पंजीकरण

· · 1 मिनट

अमरनाथ यात्रा के लिए एक लाख तीर्थयात्रियों का पंजीकरण

जम्मू (भाषा)। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ की इस साल दो जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के लिए अब तक पूरे देश से एक लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी ने यहां बताया, ‘‘अग्रिम पंजीकरण एक लाख को पार कर गया है। ये पंजीकरण 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले पंजाब नेशनल बैंक, जेएंडके बैंक और यस बैंक के 432 बैंकों की शखाओं के जरिए किए गये हैं।”

उन्होंने बताया कि 48 दिवसीय तीर्थयात्रा दो जुलाई से शुरु होगी और रक्षाबंधन के दिन 18 अगस्त को समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि दो मार्गों बालताल और पहलगाम के रास्ते प्रतिदिन 7,500 तीर्थयात्रियों को यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी। यात्रियों के अग्रिम पंजीकरण शुरू करने के लिए श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर अधिकृत बैंक शाखाओं की सूची उपलब्ध है। साइट पर तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण कराने की विभिन्न प्रकार की प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख