गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अमिताभ के घर में दीवार फांदकर घुसने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

· · 1 मिनट

अमिताभ के घर में दीवार फांदकर घुसने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई (भाषा)। अमिताभ बच्चन का एक प्रशंसक कथित रुप से शहर के उपनगरीय इलाके जुहू स्थित उनके घर की दीवार फांदकर परिसर में घुस गया जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वह अमिताभ के सामने अपनी ‘प्रतिभा’ का प्रदर्शन करने के इरादे से घर में घुसा था।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि 23 साल के बनवारी यादव को अभिनेता के घर ‘जलसा’ में कथित रुप से दीवार फांदकर घुसने के आरोप में कल तड़के गिरफ्तार किया गया। यादव ने खुद को अमिताभ का प्रशंसक और एक गायक बताया। उन्होंने कहा कि यादव रविवार की दोपहर को परिसर की दीवार फांदकर घर में घुसा था।

अधिकारी ने बताया कि वह अमिताभ के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहता था। अभिनेता के कर्मचारियों ने उसे देखा और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

उन्होंने कहा कि घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। इस बीच यादव को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे सात अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख