शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

जीत के बाद बोले अमित शाह, जनता ने जातिवाद और परिवारवाद को नकारा

· · 1 मिनट

जीत के बाद बोले अमित शाह, जनता ने जातिवाद और परिवारवाद को नकारा

नई दिल्ली । प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरूआत में शाह ने पांचों राज्यों की जनतो को होली की बधाई दी और भाजपा का साथ देने के लिए धन्यवाद दिया। अमित शाह ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में सरकार बनाने जा रही है। आज के नतीजे हमारे लिए उत्सहजनक हैं।

राज्यों की जनता को मैं दिल से धन्यवाद देता हूं। हमारे शुभचितंकों की मदद से ही ये जीत संभव हो पाई है। शाह ने आगे कहा कि आजादी के बाद से पहली बार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को एतिहासिक जीत मिली है। करोड़ों कार्यकर्ताओं ने हमे जीताया है। ये जीत मोदी के प्रयासों की जीत है।

अमित शाह ने कहा कि यूपी में प्रचंड जीत से नेता-कार्यकर्ता दोनों उत्साहित हैं। शाह ने पांचों राज्यों की जनता को बीजेपी को वोट करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यूपी-उत्तराखंड में आजादी के बाद किसी पार्टी को सबसे बड़ी जीत मिली है। अमित शाह ने कहा कि इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को जाता है। अमित शाह ने दावा किया कि बीजेपी चार राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। शाह ने कहा कि देश में जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को नकारा और हमे जीत दिलाई। उत्तर प्रदेश में जातिवाद और परिवारवाद को अपनाने से इनकार कर दिया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख