शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भारतीय को बचाने के दौरान घायल होने वाले अमेरिकी नागरिक का सम्मान

· · 1 मिनट

भारतीय को बचाने के दौरान घायल होने वाले अमेरिकी नागरिक का सम्मान

ह्यूस्टन (भाषा)। ह्यूस्टन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने पिछले महीने कंसास में भारतीय मूल के नागरिक श्रीनिवास कुचिभोटला को बचाने के लिए बंदूक की गोली का सामना करने वाले 24 वर्षीय अमेरिकी नागरिक को ह्यूस्टन में ‘‘अ ट्रू अमेकिन हीरो’’ के रुप में सम्मानित किया और कंसास में घर खरीदने में उसकी मदद करने के लिए 100,000 डालर इकट्ठा किया।

यहां इंडिया हाउस ह्यूस्टन के 14वें वार्षिक समारोह में इयान ग्रिलॉट को ‘‘अ ट्रू अमेकिन हीरो’’ के रुप में सम्मानित किया गया। पिछले महीने कंसास में एक बार में एक सेवानिवृत्त नौसेनाकर्मी द्वारा एक भारतीय को गोली मारे जाने की घटना के दौरान बीच-बचाव करने की कोशिश में इयान ग्रिलॉट घायल हो गया था।

दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

गोलीबारी में 32 वर्षीय श्रीनिवास कुचिभोटला की गोली लगने से मौत हो गई थी और उसका सहयेागी अलोक मदसानी गंभीर रुप से घायल हो गया था। इंडिया हाउस ह्यूस्टन ने फेसबुक पेज पर पोस्ट किये गये एक बयान में कहा, ‘‘ह्यूस्टन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की ओर से, इंडिया हाउस ने इयान ग्रिलॉट के निस्वार्थ कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया और एक घर खरीदने में उनकी मदद करते हुये उनका आभार प्रकट किया।’’

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख