गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अम्बेडकर की जन्मस्थली महू में युवा संसाधन केंद्र खोलेगा ‘एनवायकेएस’

· · 1 मिनट

अम्बेडकर की जन्मस्थली महू में युवा संसाधन केंद्र खोलेगा 'एनवायकेएस'

इंदौर (भाषा)। खेल और युवा मामलों के केंद्रीय मंत्रालय से सम्बद्ध नेहरु युवा केंद्र संगठन (एनवायकेएस) ने बुद्धवार को कहा कि वह डॉ. बीआर अम्बेडकर की नजदीकी जन्मस्थली महू में युवा संसाधन केंद्र खोलेगा, ताकि संविधान निर्माता के विचारों को नौजवान पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।

एनवायकेएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अम्बेडकर की 125 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं को बताया कि इस केंद्र की स्थापना पर सरकार ने सहमति जता दी है और इसे जल्द ही अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

एनवायकेएस उपाध्यक्ष ने कहा, ”देश की एकता और अखंडता को बचाये रखने में अम्बेडकर के विचारों की बड़ी भूमिका है। इसलिये हम चाहते हैं कि उनके विचार ज्यादा से ज्यादा नौजवानों तक पहुंचें। हमने अम्बेडकर के विचारों के प्रसार के लिये 100 युवा क्लबों का गठन भी किया है।”

उन्होंने ने बताया कि एनवायकेएस अम्बेडकर की जन्मस्थली महू से 21 अप्रैल को ‘सामाजिक समरसता जल यात्रा’ निकालेगा, जो इसी दिन उज्जैन पहुंचेगी। इस यात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ता मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लाए जल को उज्जैन में सिंहस्थ मेले की शुरुआत से पहले क्षिप्रा नदी में प्रवाहित करेंगे। यह मेला 22 अप्रैल से शुरु होना है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ”दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में देशविरोधी नारेबाजी की घटना के बाद नौजवान समझ चुके हैं कि कन्हैया कुमार जैसे छात्र नेताओं की हकीकत क्या है। नतीजतन ऐसे नेताओं के खिलाफ नौजवान अपनी प्रेरणा से उठ खडे हो रहे हैं।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख