शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मिजोरम में लगभग 600 लोग डेंगू से प्रभावित

· · 1 मिनट

मिजोरम में लगभग 600 लोग डेंगू से प्रभावित

एजल (भाषा)। मिजोरम में फरवरी 2016 से पिछले महीने तक कम से कम 649 लोग डेंगू के कारण प्रभावित हुए हैं। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के राज्य नोडल अधिकारी पचुआऊ ललमलसावमा ने कहा, ‘‘लॉन्गतलाई को छोड़कर सभी जिले इस बीमारी से प्र्रभावित हैं और अकेले जनवरी में छह मामलों का पता चला है।”

ललमलसावमा ने बताया, ‘‘2016 के दौरान 643 मामले रिपोर्ट किये गये जबकि पिछले महीने एजल जिले में छह लोग इससे प्रभावित हुए।” अधिकारी ने बताया, ‘‘चूंकि अधिकतर मामले मिजोरम से ही मिले हैं और अधिकतर स्थानीय लोगों के इससे प्रभावित होने के कारण मिजोरम में महामारी जैसी स्थिति पैदा हो गयी है। इसके अलावा एजल में रहने के दौरान कुछ अन्य लोग भी इससे प्रभावित हुए हैं।”

उन्होंने बताया कि ‘एडीज एजिप्टी’ नामक मच्छर इस महामारी के लिये जिम्मेदार है। बहरहाल अब तक राज्य में इसके चलते किसी के मौत की खबर नहीं है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख