रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बाराबंकी: इस गाँव में बने एक घर में चार-चार शौचालय, ग्रामीणों का आरोप

· · 2 मिनट

बाराबंकी: इस गाँव में बने एक घर में चार-चार शौचालय, ग्रामीणों का आरोप

सरवन सिंह/वीरेंद्र सिंह

कम्युनिटी जर्नलिस्ट

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)। केंद्र और प्रदेश सरकार जहां गांव-गांव शौचालय बनवाने के दावे कर रही है और करोड़ों रुपए खर्च कर इस मिशन को पूरा करने में जुटी है। वहीं कुछ ऐसे भी गाँव हैं, जहां किसी घर में चार शौचालय बन गए तो किसी घर में एक भी नहीं।

भैया का करें मजबूरी में बाहर शौचालय के लिए जाना पड़ता है कई बार प्रधान से कह चुके हैं पर हमें आज तक शौचालय नहीं मिला है, “खैरा वीरू ग्राम पंचायत की रहने वाली छेदाना (55 वर्ष) कहती हैं।

छेदाना बाराबंकी जिला मुख्यालय से 38 किमी. दूर त्रिवेदीगंज विकासखंड के खैरा वीरू ग्राम पंचायत की रहने वाली हैं। जहां के ग्रामीणों के अनुसार प्रधान ने शौचालय सिर्फ उन्हीं को दिया है, जिन्होंने उन्हें इलेक्शन में वोट दिया था एक एक घर में चार-चार शौचालय देकर वोट के कर्ज को प्रधान ने अदा किया है और हम लोगों को शौचालय नहीं दिए।

वहीं 45 वर्षीय राम मनोहर अपने घास फूस के घर को दिखाते हुए कहते हैं, “भैया हमें भी शौचालय नहीं मिला है मजबूरी में घर की महिलाएं बेटियां और बुजुर्गों को बाहर शौच जाना पड़ रहा है प्रधान जी ने सिर्फ उन्हें ही शौचालय दिए हैं जिन्होंने प्रधान जी को वोट दिया था।”

यहां की 2011 की जनगणना के अनुसार कुल आबादी 3417 और वोटरों की संख्या 2349 है खैरा, खैरा बीरू और अचाका पुर को मिलाकर यह ग्राम पंचायत बनी थी।

RDESController-1564
RDESController-1564


आचाकापुर गाँव की 45 वर्षीय तारावती बताती हैं कि हमारे घर में एक भी शौचालय नहीं है और गांव के कुछ लोगों के यहां जितने सदस्य हैं उतने ही शौचालय बनवा दिए गए यह सिर्फ वही लोग हैं जिन्होंने चुनाव में प्रधान के साथ दिया था।

ग्रामीणों के आरोप को गलत बताते हुए कहते हैं, “जो हमारे ऊपर आरोप लग रहे हैं वह सरासर गलत है सिर्फ राजनीतिक भावनाओं से मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं हमने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है कुछ लोगों के शौचालय आए हैं और अभी बहुत से लोगों के शौचालय आने बाकी हैं जो लोग शेष बचे हैं उन्हें जल्द शौचालय उपलब्ध कराए जाएंगे इस बारे में हमने अधिकारियों को अवगत करा दिया।”

RDESController-1565
RDESController-1565


“पूरी ग्राम पंचायत में अबकी बार 243 शौचालयों का निर्माण कराया गया है, हम बहुत जल्द इस ग्राम पंचायत का चार्ज लिए हैं इससे पहले दूसरे ग्राम पंचायत अधिकारी थे इसलिए हम ज्यादा जानकारी नहीं दे पाएंगे, “ग्राम पंचायत अधिकारी प्रफुल वर्मा ने बताया।

जांच के बाद होगी कार्यवाही

खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव बताते हैं, “जिन लोगों का नाम पात्रता सूची में आया था उन्हें शौचालय उपलब्ध कराए जा रहे हैं आगे और भी लोगों के नाम शामिल किए जाएंगे उन्हें भी शौचालय उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन अगर एक एक घर में चार-चार शौचालय दिए जाने की बात आपके द्वारा मेरी जानकारी में आ रही हैं मैं इसे जांच करवा कर कार्यवाही करूंगा।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख