शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेंगे सिम कार्ड, सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कहा- एक साल में हर मोबाइल नंबर होगा आधार से लिंक

· · 1 मिनट

आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेंगे सिम कार्ड, सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कहा- एक साल में हर मोबाइल नंबर होगा आधार से लिंक

नई दिल्ली। अब फर्जी मोबाइल नंबर लेकर फर्जीवाड़ा करना आसान नहीं होगा। सरकार ने कहा है आऩे वाले एक साल देश का हर नंबर आधार कार्ड से जुड़ जाएगा। यानि कोई भी सिम बिना वेरीफिकेशन के नहीं मिलेगा।

यूपी में पिछले दिनों ख़बर आई कि लड़कियों के नंबर ऊंची कीमतों पर दुकानदार मनचलों को बेच रहे हैं। देश में हुई लाखों वारदातों का लिंक फर्जी कागजात पर लिए गए नंबर से जुड़ा निकला है, बिना किसी वैरिफिकेशन के दिए गए नंबर पुलिस और सरकार के लिए सिरदर्द बने हुए थे। लेकिन अब हर नंबर वेरीफाइड होगा। केंद्र सरकार ने कहा कि मोबाइल सिम आधार कार्ड से जुड़ेंगे।

सिम वैरिफिकेशन मामले में केंद्र सरकार ने सोमवार क सुप्रीम कोर्ट को बताया कि एक साल में सभी सिम कार्डों को आधार से जोड़ दिया जाएगा। देश में 2 दर्जन के करीब टेलीकॉम कंपनियां हैं और 90 फीसदी सिम कार्ड प्री-पेड हैं। इनमें से लाखों कार्ड बिना किसी ठोस परिचय पत्र के बेचे जा गए हैं। ट्राइ के कई कड़े निर्देशों के बावजूद मोबाइल कंपनियां डाटा नहीं दे पाई हैं, जिसके बाद सरकार ने ये नई मैकेनिज्म बनाई है और हर नंबर को आधार से जोड़ा जाएगा वर्ना नंबर बंद कर दिया जाएगा।

आधार कार्ड और मोबाइल सिम स्वयं सेवी संगठन लोकनीति की जनहित याचिका पर पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि मोबाइल सिम रखने वालों के वैरिफिकेशन के लिए क्या तरीका है, इस संबंध में सरकार से विस्तार से जानकारी मांग गई थी। याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार और ट्राई को ये निर्देश दिए जाएँ कि मोबाइल और सिम धारकों की पूरी जानकारी और पता उपलब्ध होना चाहिए और कोई नंबर बिना वेरिफिकेशन के नंबर न दिए जाएं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख