शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ ने अयोध्या मामले में हस्तक्षेप की मांग की

· · 1 मिनट

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ ने अयोध्या मामले में हस्तक्षेप की मांग की

लखनऊ। अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाली धर्मसभा के लिए साधुओं का जमावड़ा हो गया है। महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में शिवसैनिक भी पहुंचे हैं। इसके अलावा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पहुंचने से राजनीतिक माहौल भी गरम हो गया है। इस बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ ने अयोध्या की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की है।

ये भी पढ़ें-अयोध्या फिर चर्चा में है, पढ़िए और सुनिए क्या चाहते हैं अयोध्या के लोग

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद के रूख के बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की मांग की है। छात्र संघ ने शुक्रवार को ऐलान किया कि अयोध्या में 25 नवंबर को विहिप की प्रस्तावित धर्म सभा के मद्देनजर कानून व्यवस्था को खतरा होने के बारे में वह भारत के प्रधान न्यायाधीश, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहा है।

ये भी पढ़ें-सरकारें निष्क्रिय, अदालतें चींटी चाल, नतीजा अयोध्या में मौतें

छात्र संघ के सचिव हुजैफा आमिर ने समाचार एजेंसी भाषा से कहा कहा कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दहशत का माहौल है। आमिर ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को चुनौती देकर केंद्र और राज्य की सरकारें कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने पर नैतिक रूप से जवाबदेह होंगी।

(भाषा से इनपुट)


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख