शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी

· · 1 मिनट

एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी

जयपुर (भाषा)। भोपाल से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को ईंधन की कमी के कारण जयपुर के सांगानेर हवाईअड्डे पर सोमवार को प्राथमिकता के आधार पर उतारा गया। विमान उतरने के बाद की गयी जांच में ईंधन के रिसाव और विमान से पक्षी टकराने का पता चला। सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निदेशक जे एस बल्हारा और एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि भोपाल से दिल्ली जा रहे विमान को दिल्ली हवाईअड्डे पर मौसम की खराबी के कारण जयपुर भेजा गया। बल्हारा के अनुसार विमान के पायलट ने विमान में ईंधन की कमी को देखते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर उतारे जाने की मंजूरी देने का आग्रह किया जिसे स्वीकार कर लिया गया। विमान के उतरने के बाद जांच में ईंधन के रिसाव की बात सामने आयी। उन्होंने बताया कि विमान में 122 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान से पक्षी टकराने की जानकारी एयर इंडिया ने हमें नहीं दी है, संभवत: इंदौर में विमान से पक्षी टकराया है।

इधर, एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि विमान से पक्षी टकराया है। सभी यात्रियों को बसों से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। विमान को जयपुर के सांगानेर हवाईअड्डे पर ही रोक लिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण एयर इंडिया के दो और विमानों को दिल्ली से जयपुर भेजा गया। मौसम साफ होने के बाद पुन: दोनों विमान दिल्ली रवाना हो गये हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख