शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

खेती में उद्यम को बढ़ावा देने के लिए ‘यूथस्केप’

· · 2 मिनट

खेती में उद्यम को बढ़ावा देने के लिए 'यूथस्केप'

खेती में नवाचार, उधमिता और आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के अयोध्या मंच ‘यूथस्केप’ नाम से एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 29 फरवरी को अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस आयोजन में देश भर के कृषि विशेषज्ञ, कृषि वैज्ञानिक, कृषि उद्यमी, शिक्षक और छात्र शामिल होंगे।

खेती में आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने वाली संस्था ‘मेधा’ की तरफ से इसका आयोजन किया जा रहा है। मेधा से जुड़ी हुई अलीशा आसिफ गांव कनेक्शन को बताती हैं कि हमें खेती को एक आंत्रप्रेन्योरशिप और एक उद्यम के रुप में लेना चाहिए क्योंकि इस काम में भी किसान किसी आंत्रप्न्योर की तरह अपनी लागत लगाता है और रिस्क भी लेता है। हमारा उद्देश्य है कि कैसे कृषि जैसे उद्यम को युवाओं से जोड़ा जाए और इसे एक लाभकारी आंत्रप्रन्योर बनाया जाए।

344052-group-photofuture-planinnggorakhppur-2018-scaled
344052-group-photofuture-planinnggorakhppur-2018-scaled

उन्होंने कहा कि इसलिए हमारी संस्था अयोध्या के कृषि विश्वविद्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है ताकि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले युवा कृषि उद्यमियों, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से मिल सकें और उनके अनुभवों और ज्ञान के आधार पर अपने आप को भविष्य के लिए तैयार कर सकें।

उन्होंने बताया कि मेधा संस्था से 86 शैक्षणिक संस्थान, 750 बड़े नियोक्ता और 15000 से अधिक विद्यार्थी जुड़े हुए हैं। यह संस्था उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार के 18 जिलों में काम करती है। इस कार्यक्रम में कृषि आंत्रप्रेन्योरशिप, जिसे एग्रीप्रेन्योरशिप भी कहा जा रहा है, के भविष्य पर चर्चा होगी। वहीं खेती को लाभकारी उद्यम बनाने वाले कुछ आन्त्रप्रन्यो भी युवाओं से अपने अनुभव साझा करेंगे। कृषि विशेषज्ञ और वैज्ञानिक इसमें आने वाली चुनौतियों के बारे में चर्चा करेंगे। युवाओं के सामने आने वाली रोजगार संकट पर भी इस संगोष्ठी में चर्चा होगी और जानकार बताएंगे कि कैसे कृषि के माध्यम से युवा अपनी इस आर्थिक समस्या को दूर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नई विधि से तरबूज की खेती कर कम खर्च में ज्यादा मुनाफा कमा रहे किसान

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख