गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अगर सत्ता में आए तो नौकरी में 80 प्रतिशत आरक्षण: गोवा फारवर्ड

· · 1 मिनट

अगर सत्ता में आए तो नौकरी में 80 प्रतिशत आरक्षण: गोवा फारवर्ड

पणजी (भाषा)। नव-गठित गोवा फारवर्ड पार्टी ने अपने अब तक के पहले युवा सम्मेलन में वादा किया है कि 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में अगर वह सत्ता में आती है तो निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों को नौकरी में 80 प्रतिशत आरक्षण दिलवाएगी।

गोवा फारवर्र्ड के अध्यक्ष प्रभाकर टिम्बलू ने कहा, ‘‘गोवा फारवर्ड का मुख्य एजेंडा गोवावासियों को निजी क्षेत्र की नौकरियों में 80 प्रतिशत और सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों में शत प्रतिशत आरक्षण देने की नीति को लागू करना है। युवाओं की भागीदारी वाली प्रहरी समितियों द्वारा इस प्रावधान को कड़ाई से लागू किया जाएगा।”

युवाओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से की गयी ढेर सारी घोषणाओं में क्षेत्रीय पार्टी ने वादा किया है कि प्राथमिक स्तर से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक अंतरराष्ट्रीय मानक की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

टिम्बलू ने कहा, ‘‘तकनीक और प्रतियोगिता के आधुनिक युग में युवाओं को मजबूत बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थानों तक पहुंच बनाना ही एकमात्र तरीका है। गोवा फारवर्ड सुनिश्चित करेगा कि शिक्षा के लिए पर्याप्त कोष आवंटित किया जाए ताकि हर स्तर पर बुनियादी ढांचे, पाठ्यक्रम एवं शिक्षण में मानव संसाधन का उन्नयन और विकास किया जा सके।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख